मुंबई/ रविवार 7 जनवरी को प्रजापति समाज विकास मंडल रजि.राष्ट्रीय सामाजिक संस्था एनजीओ का 19वां वार्षिक सम्मेलन, आंध्र कला समिति हाल सेक्टर- 2 नवीन पनवेल नवी मुंबई में हर्षोल्ला के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ।

सम्मेलन का उद्घाटन विशिष्ट महानुभवों के हाथों तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दीप प्रज्वलित किया गया। अतिथियों एवं महानुभावों ने ब्रह्मपुत्र श्री राजा दक्ष प्रजापति, संत शिरोमणि संत गोरा कुंभार व संत शिरोमणी श्री श्रीयादे माता जी की फोटो पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डॉ.विजय एन.कमले (कुंभार) बालरोग तज्ञ,एमजीएम मेडिकल कॉलेज कामोठे, नवीं मुंबई एवं प्रोफेसर रामजन्म जी प्रजापति- अध्यक्ष प्रजापति समाज मुंबई संस्था, दिनेश प्रजापति समाजसेवी, विकास हरीराम प्रजापति डोंबिवली उद्योगपति व्यवसायी,आशीष सिकमी प्रजापति व्यवसायी, संजय लालचंद प्रजापति समाजसेवी, उपेंद्र के.पंडित चीफ एडिटर दैनिक मुंबई अमरदीप, डॉ.भगवान दास प्रजापति, वैवाहिक पत्रिका दिल्ली के एडमिन के.एन. वर्मा,ओमप्रकाश प्रजापति संपादक उत्तरशक्ति हिंदी दैनिक पत्रिका मुंबई आदि अतिथि गण सहित अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समाज के 9 महानुभावों को समाज के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रजापति रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था की कार्यकारिणी द्वारा अतिथियों एवं अन्य महानुभावों को सम्मान चिन्ह, सम्मान पत्र, साल एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। समाज की दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी एवं गिफ्ट देकर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

प्रास्तावित संबोधन में संस्था के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.पी. प्रजापति ने संस्था के कार्य कलापों,संस्था की गतिविधियों, उसकी प्रगति आदि के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए समाज की एकजूटता पर जोर दिया साथ ही साथ अतिथियों एवं विशिष्ट महानुभावों का अभिवादन किया। सम्मेलन में उपस्थित महानुभावों ने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता , शैक्षणिक प्रगति, आर्थिक उन्नति, समाज के उत्थान एवं राजनीतिक भागीदारी आदि विषयों पर विशेष रूप से अपना मनोगत व्यक्त किया।

इस अवसर पर समाज के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
सम्मेलन में प्रजापति समाज के लगभग 400 समाज बंधुओं ने परिवार सहित भाग लिया। संस्था द्वारा स्नेह भोजन का भी आयोजन किया गया था। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय प्रजापति ने धन्यवाद व्यक्त किया।

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विनोद कुमार प्रजापति, गजेंद्र प्रजापति,डॉ.ज्ञान प्रकाश प्रजापति,चंद्रशेखर प्रजापति, बच्चे लाल प्रजापति,चंद्रजीत प्रजापति, इंद्रजीत प्रजापति, सर्वजीत प्रजापति,संजय प्रजापति,रविंद्र प्रजापति,राजेंद्र प्रजापति, लोकनाथ प्रजापति,गोवर्धन प्रजापति- सोनू प्रजापति,कैलाश प्रजापति, श्रीमती पूनम प्रजापति, श्रीमती ज्ञानती प्रजापति,श्रीमती नीलम प्रजापति, भगवानदास प्रजापति, तूफानी प्रजापति, बंधु प्रजापति, विशाल प्रजापति,सूरज प्रजापति, रोहित प्रजापति,लव कुमार प्रजापति,इंदर प्रजापति, पी.एन.प्रजापति,विकास प्रजापति, सागर प्रजापति, परमेश प्रजापति,रामबाबू प्रजापति आदि ने विशेष मेहनत किया इस शुभ अवसर समाज बन्धु एवं माता बहिनें व युवा साथी गण सहित उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *